उत्तराखंड एवलांच, अब तक 47 मजदूर बचाए गए:

-
8 की तलाश जारी, सभी UP-बिहार समेत 6 राज्यों के
-
बर्फबारी के बीच ऑपरेशन जारी
चमोली । उत्तराखंड के चमोली में 28 फरवरी को सुबह 7:15 बजे एवलांच आया। बर्फ का पहाड़ खिसका जिसकी चपेट में 55 लोग आ गए। कल रात 8 बजे तक 33 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया था। 18 लोगों को आज सुबह निकाला गया। 8 लोगों की तलाश जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना, ITBP, BRO, SDRF और NDRF के 200 से ज्यादा जवान लगे हुए हैं। मौसम चुनौती बना हुआ है। एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाई। सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर स्टैंड बाय पर है। घटना बद्रीनाथ से 3 किलोमीटर दूर चमोली के माणा गांव में हुई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि चमोली-बद्रीनाथ हाईवे पर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के कुल 57 लोग काम कर रहे थे, जिसमें से 2 लोग छुट्टी पर थे। घटना के समय सभी मजदूर कंटेनर हाउस में थे। उसी दौरान बर्फ का बड़ा हिस्सा पहाड़ से नीचे आया और मजदूर दब गए।
बिहार, यूपी और उत्तराखंड के 11-11 मजदूर एवलांच में फंसे 55 मजदूरों में बिहार के 11, उत्तर प्रदेश के 11, उत्तराखंड के 11, हिमाचल प्रदेश के 7, जम्मू-कश्मीर के 1 और पंजाब के 1 मजदूर शामिल हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी लिस्ट में 13 मजदूरों के नाम हैं, लेकिन उनका पता और मोबाइल नंबर नहीं है। बाकी मजदूरों की पूरी जानकारी है।