नीरज चोपड़ा ने पहली बार 90 मीटर भाला फेंका
-
ऐसा करने वाले एशिया के तीसरे एथलीट बने
-
जर्मनी के वेबर ने जीता गोल्ड
दोहा। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंका। उन्होंने पहले प्रयास में 88.44 मीटर स्कोर किया, जबकि दूसरा थ्रो अमान्य रहा। फिर नीरज ने तीसरे प्रयास में अपने करियर का बेस्ट थ्रो किया। इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 डायमंड लीग में हासिल किया था।
हालांकि, नीरज दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर 91.06 मीटर के थ्रो के साथ पहले और ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन 85.64 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर स्कोर किया। नीरज के अलावा, गुलवीर सिंह (13:24.32 मिनट) 5000 मीटर रेस में नौवें स्थान पर रहे। वहीं, पारुल चौधरी (9:13.39 मिनट) महिलाओं की 3000 मीटर स्टेपलचेज में छठे नंबर पर रहीं।
नीरज को जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, 'भारत खुश और गौरवान्वित है।' पीएम ने लिखा, 'शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है।

शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला
बड़वानी पुनर्वास अधूरा: सरदार सरोवर विस्थापित छोटे बड़दा में पानी के लिए जूझ रहे
समाजवादी पार्टी की नजर दलित वोट बैंक पर, 15 मार्च को सभी जिलों में मनाएगी कांशीराम जयंती
ईरान संकट के बीच खाड़ी की 8 उड़ानें बहाल, कैबिनेट मंत्री बोले- प्रदेशवासी सुरक्षित