बाढ़ के हालातों में गायब रहे पटवारी, SDM ने कर दिया सस्पेंड
श्योपुर।
मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक बड़ी खबर है. यहां बाढ़ राहत कार्य में लापरवाही बरतने वाले शराबी पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है. एसडीएम ने ये कड़ा एक्शन लिया है. इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.
आदेश जारी
दरअसल इन दिनों मध्य प्रदेश में बारिश का कहर जारी है. ऐसे में सभी अफसर-कर्मियों को निर्देश हैं कि ऐसी हालात में सतत निगरानी रख जरूरी कार्यवाही करें. लेकिन इस बीच भी एक पटवारी ने गंभीर कोताही बरत ली. मामला जिले के वीरपुरतहसील के हल्का दिमरछा का है. ऐसे में विजयपुर के एसडीएम ने तत्काल एक्शन लेते हुए शराबी पटवारी पूरनलाल माहौर को सस्पेंड कर दिया है. इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.
ग्रामीणों ने की थी शिकायत
दरअसल इस इलाके में पानी भराव जैसी समस्या थी. ऐसे में एसडीएम ने इलाके का निरीक्षण किया था. इस निरीक्षण के दौरान पटवारी गांव में नहीं थे. ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि पटवारी मौके पर नहीं आते हैं. अक्सर शराब के नशे में रहते हैं. ऐसे में एसडीएम ने तत्काल एक्शन लेते हुए पटवारी के खिलाफ निलंबन की गाज गिरा दी. जारी आदेश के तहत निलंबन अवधि में टवारी पूरनलाल माहौर का मुख्यालय वीरपुर तहसील रहेगा. निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता भी होगी.

मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC बिल किया पारित, समान नागरिक संहिता की ओर बड़ा कदम
पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, प्रधान-शाह और मोदी के इस्तीफे की मांग
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग