रक्षाबंधन पर इन 5 मूलांक के लोगों को मिलेगी खुशखबरी

-
नई नौकरी और तरक्की के योग
नई दिल्ली। इस बार का रक्षाबंधन कुछ विशेष मूलांकों वाले लोगों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। रक्षाबंधन का पर्व इस साल 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। इस बार का रक्षाबंधन कुछ विशेष मूलांकों वाले लोगों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। अंक ज्योतिष के अनुसार जिन व्यक्तियों का जन्म मूलांक 1, 3, 5, 6 या 9 है, उनके जीवन में यह त्योहार नई संभावनाएं और सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।
आइए जानते हैं कि इन मूलांक के लोगों के लिए रक्षाबंधन का पर्व कितना शुभ रहने वाला है...
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 बनता है। रक्षाबंधन के दिन इन्हें करियर में बड़ा मौका मिल सकता है। विशेष रूप से नई नौकरी या पदोन्नति की संभावनाएं प्रबल रहेंगी। इस दिन नीले रंग के वस्त्र धारण करना आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।
मूलांक 3
यदि आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 बनता है। रक्षाबंधन आपके लिए संपत्ति और वाहन से जुड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। इस दिन नई गाड़ी खरीदने का विचार सफल हो सकता है। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
मूलांक 5
5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। रक्षाबंधन के दिन कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता या उपलब्धि मिलने की संभावना है। भाई-बहन के संबंधों में और मधुरता आएगी। इस दिन भूरे रंग का प्रयोग करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। साथ ही अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें।
मूलांक 6
जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, वे मूलांक 6 के अंतर्गत आते हैं। रक्षाबंधन का दिन इन लोगों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद हो सकता है। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में किया गया निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है। बिजनेस करने वालों को अच्छी साझेदारी का अवसर मिल सकता है।
मूलांक 9
9, 18 या 27 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 9 होता है। इस रक्षाबंधन पर उन्हें किसी पुरस्कार या प्रशंसा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने के संकेत भी हैं, जो भविष्य में मददगार साबित हो सकता है। इस दिन पीच रंग आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा।