मलयालम एक्टर कलाभवन होटल में मृत पाए गए
- फिल्म की शूटिंग के लिए रुके थे
- कार्डियक अटैक की आशंका
मलयालम फिल्म एक्टर और मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन नवास शुक्रवार शाम को चोट्टानिक्करा के एक होटल में मृत पाए गए। नवास होटल में एक फिल्म की शूटिंग के लिए ठहरे थे। एक्टर को पास के एक अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने पुलिस ने मामले की सूचना दी। पुलिस को संदेह है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। कलाभवन ने मलयालम सिनेमा में एक मिमिक्री आर्टिस्ट, प्लेबैक सिंगर और एक्टर के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उनकी मौत पर दुख जताया है।

छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, रोहित पवार ने लगाया पेपर लीक का आरोप
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार