गुरुग्राम में इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी की हत्या
-
एकेडमी चलाने से नाराज पिता ने मारी 3 गोलियां
-
बोला- लोग ताने मारते थे
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में इंटरनेशनल स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाप-बेटी के बीच टेनिस एकेडमी को लेकर विवाद की खबर है। परिजन के मुताबिक एकेडमी के लिए सवा करोड़ रुपए पिता दीपक यादव ने ही दिए थे। एक महीने बाद ही उसने एकेडमी बंद करने के लिए बेटी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। परिजन के मुताबिक 15 दिन से घर में क्लेश था। बाप-बेटी में रोजाना झगड़ा हो रहा था। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि राधिका टेनिस एकेडमी चलाती थी, जिससे अच्छी कमाई हो रही थी। उसके पिता को लोग ताने मारते थे कि बेटी की कमाई खा रहा है। आरोपी पिता ने उसे टेनिस एकेडमी बंद करने को कहा। मगर, राधिका नहीं मानी और दोनों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर उसे गोलियां मार दीं। हालांकि पहले सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर हत्या करने की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार कर दिया था। मामला गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित सुशांत लोक फेस टू में सामने आया।

TVK सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बड़ा कार्यक्रम, सीएम विजय ने साझा की उपलब्धियां
सेंसेक्स 500 पॉइंट से ज्यादा लुढ़का, IT स्टॉक्स में सबसे ज्यादा बिकवाली; जानें गिरावट की 5 बड़ी वजहें
IPO में शेयर मिला या नहीं, ऐसे करें तुरंत चेक; जानें पूरा तरीका
‘ब्लैक विडो’ के नाम से मशहूर महिलाएं, रूस में आतंक की खौफनाक दास्तान
अटल जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम को लेकर सवाल, ‘अटल परिसर’ में नहीं दिखी नेताओं की मौजूदगी