• किसानों को बिना गारंटी 2 लाख का लोन, जनवरी में हुए 10 बदलाव

नई दिल्ली। नया साल यानी 2025 अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। इन बदलावों का असर आपकी जिंदगी और जेब पर भी होगा। मारुति सुजुकी, हुंड, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया और छ्वस्ङ्ख रूत्र मोटर इंडिया की गाड़ियां महंगी हो गई हैं। वहीं 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 16 रुपए तक सस्ता हो गया है। कोलकाता में अब ये 1811 रुपए का मिलेगा। घरेलू सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं हुआ है। उधर, फीचर फोन से यूपीआई के जरिए अब 10 हजार रुपए तक भेज सकेंगे।
कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता

आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 16 रुपए तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 14.50 रुपए घटकर 1804 हो गईं। पहले ये 1818.50 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 16 रुपए घटकर 1911 में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1927 थे। मुंबई में सिलेंडर 1771 रुपए से 15 रुपए घटकर 1756 रुपए का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1966 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 803 और मुंबई में 802.50 का मिल रहा है।