तेज बैटिंग से 16.2 ओवर में जीत गया पंजाब
लखनऊ को 8 विकेट से हराया
लखनऊ। प्रभसिमरन सिंह की तेज बैटिंग के दम पर पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 8 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में मंगलवार को पंजाब ने बॉलिंग चुनी। लखनऊ ने 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। पंजाब ने 16.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। पंजाब से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। बैटिंग में प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद पर 69 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 52 और नेहल वाधेरा ने 43 रन बनाए। लखनऊ से दिग्वेश राठी ने 2 विकेट लिए। निकोलस पूरन ने 44 और आयुष बडोनी ने 41 रन बनाए।

क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद