सुनी सुनाई : विधायक जी के साले को अब फिर मुम्बई जेल भेजने की तैयारी!
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक हैं। इन विधायक के साले फोर्जरी यानी कि 420 के केस में मुंबई जेल में थे। साले जी मुंबई जेल में बड़े परेशान थे। तो योजनाबद्ध तरीके से इन विधायक के प्रभाव से साले के खिलाफ भिंड जिले में एक एफआईआर दर्ज कराई गई। अब एफआईआर दर्ज हुई तो भिंड पुलिस गई और मुंबई से साले को ले आई। अब प्लानिंग तो यह बनाई गई थी कि मुंबई पुलिस से निकाल के उन्हें भिंड जेल में रख लिया जाएगा। वहां सारी सुख सुविधाएं मिल जाएंगी। लेकिन किए कराए पर पानी फिर गया है। विधायक जी के साले को मुंबई से ले तो आए। लाने के बाद में पूरा ड्रामा भी हुआ। उन्हें बीमार बताया गया। मेडिकल बोर्ड गठित हो गया। डॉक्टर भी कहने लगे हालत बहुत ज्यादा खराब है। लेकिन कोर्ट ने एक नहीं सुनी। जज साहब सारा माजरा समझ गए और खबर यह आ रही है कि जज साहब ने आदेश दे दिए हैं कि इन विधायक जी के साले को मुंबई जेल वापस भेज दिया जाए। ऑर्डर बाकायदा आ गए हैं। अब अंतिम प्रयास चल रहे हैं। कैसे भी ग्वालियर में मेडिकल बोर्ड गठित हो जाए और कैसे भी बच जाए। पर उम्मीद यह है कि सोमवार तक या मंगलवार तक इनकी मुंबई वापसी हो सकती है। अब आप सोचिए कि कितना कितना परिश्रम किया, कितनी जोड़तोड़ की, भोपाल से लेकर, ग्वालियर से लेकर कितने फोन कराए गए। लेकिन कोर्ट ने एक नहीं सुनी। कोर्ट ने फिलहाल शायद फाइल को आगे बढा दी है। अब इन्हें मुंबई जेल वापस भेजा जाए और और पुलिस की और मेडिकल जो फैक्टर्स उनकी भूमिका की भी जांच की जाए। उस पर भी कुछ लिखा है। इन दोनों को भी कटघरे में जरूर खड़ा कर दिया गया है। अब देखते हैं कि विधायक जी और उनके साले का अगला कदम क्या होगा। वे मध्य प्रदेश और भिंड और आसपास की जेल में रहने के लिए अब क्या जुगाड बिठाते हैं? तो सुनाई सुनाई में आज इतना ही कि विधायक जी के साले वापस जाएंगे मुंबई जेल। देखते हैं कब इनकी वापसी होती है और इन्हें छोड़ने के वहीं टीआई जाएंगे जो इन्हें लेने के लिए पहुंचे थे। हम खबरों पर नजर बना के रखते हैं। आगे कुछ होगा वो भी बताएंगे।