खड़गे बोले- कर्नाटक में CM बदलने का फैसला आलाकमान लेगा

-
कांग्रेस विधायक ने कहा था- शिवकुमार 2-3 महीने में राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे
बेंगलुरु। कर्नाटक में CM बदलाव की चर्चा के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा- यह फैसला पूरी तरह हाईकमान के हाथ में है। कोई नहीं कह सकता कि हाईकमान के दिमाग में क्या चल रहा है। फैसला लेना उनका अधिकार है, लेकिन बेवजह किसी को इस मुद्दे को लेकर कोई परेशानी नहीं खड़ी करनी चाहिए। दरअसल, रविवार को कर्नाटक कांग्रेस के विधायक एच. ए. इकबाल हुसैन ने कहा था कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को आने वाले दो-तीन महीनों में राज्य के मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है। इसके बाद से ही कर्नाटक में CM बदलने की अटकलें शुरू हुई थी।
भाजपा ने पूछा- यदि आप आलाकमान नहीं तो कौन कर्नाटक में विपक्ष के नेता आर अशोक ने पूछा- प्रिय खरगे जी, यदि आप आलाकमान नहीं हैं, तो कौन है? राहुल गांधी? सोनिया गांधी? प्रियंका गांधी या यह एक उपनाम की अदृश्य समिति है? कांग्रेस में अध्यक्ष सिर्फ दिखावे के लिए होते हैं, जबकि निर्णय 10 जनपथ में बंद दरवाजों के पीछे लिए जाते हैं।