गोल्ड की कीमत पहली बार 96,670 प्रति 10 ग्राम पहुंची
-
गूगल CCI को 20.24 करोड़ देने पर सहमत हुआ
-
भारत ने स्टील इंपोर्ट पर 12% टैरिफ लगाया
नई दिल्ली। कल की बड़ी खबर गोल्ड की कीमत से जुड़ी रही। सोने की कीमत ने सोमवार (21 अप्रैल) को नया ऑल टाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,760 बढ़कर 96,670 पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 94,910 थी। वहीं, गूगल ने एंड्रॉयड टीवी सेगमेंट में अनफेयर बिजनेस प्रैक्टिस से जुड़े एक मामले में कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया यानी CCI के साथ समझौता किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, समझौते के हिस्से के रूप में गूगल ने रेगुलेटर को 20.24 करोड़ रुपए का भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की है।

गर्मियों में हादसा: वडोदरा में कार अचानक भड़क उठी, पूरी जल गई
ममता बनर्जी की वकालत पर उठे सवाल, BCI ने मांगी रिपोर्ट
CBI की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी की कंपनियों पर छापेमारी
दो घंटे कोर्ट रूम में रहे भाजपा विधायक, हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई आगे बढ़ाई
कैबिनेट विस्तार से पहले असम सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रियों को सौंपे गए विभाग