एअर इंडिया ने 4 कर्मचारियों से इस्तीफा मांगा
-
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के 8 दिन बाद मनाया था जश्न
-
डांस का वीडियो सामने आया
नई दिल्ली। एअर इंडिया ने अपने ग्राउंड हैंडलिंग वेंचर AISATS के 4 कर्मचारियों को इस्तीफा देने के लिए कहा है। ये कार्रवाई एक वायरल वीडियो को लेकर की गई है, इसमें ये कर्मचारी अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया फ्लाइट AI 171 हादसे के बाद ऑफिस में डांस पार्टी करते नजर आ रहे हैं। एअर इंडिया ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा, 'AI 171 की दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के साथ हम पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं। वायरल वीडियो में जो आचरण दिखा, वह हमारी कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ है। हमने जिम्मेदार लोगों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।' एयरलाइन ने वीडियो कब और किस ऑफिस का है, ये स्पष्ट नहीं किया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो घटना के 8 दिन बाद 20 जून का है, इसमें कर्मचारी AISATS के गुरुग्राम ऑफिस में पार्टी कर रहे हैं। दरअसल, अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी। इसमें 270 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे। एक यात्री इस हादसे में जिंदा बचा है।
फ्लाइट नंबर AI 171 ने 12 जून को दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी और 1.40 बजे हादसा हो गया। उस समय प्लेन 200 फीट की ऊंचाई पर था।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे लोगों में गुस्सा देखा गया। इसको लेकर यूजर एअर इंडिया की संवेदनशीलता पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, एयरलाइन को ट्रोल किया जा रहा है।
DGCA ने एअर इंडिया के 3 अफसरों को हटाने का आदेश दिया
DGCA ने 21 जून को एअर इंडिया को 3 अफसरों को हटाने का आदेश दिया था। इनमें डिविजिनल वाइस प्रेसिडेंट चूड़ा सिंह, क्रू शेड्यूलिंग करने वाली चीफ मैनेजर पिंकी मित्तल और क्रू शेड्यूलिंग की प्लॉनिंग से जुड़ी पायल अरोड़ा शामिल थे। तीनों अफसरों के खिलाफ यह कार्रवाई एविएशन सेफ्टी प्रोटोकॉल के गंभीर उल्लंघन को लेकर की गई। DGCA ने एअर इंडिया को तत्काल प्रभाव से इन्हें क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग से जुड़े रोल से हटाने का आदेश दिया था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी