तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री धमाका- मौत का आंकड़ा 34 हुआ
-
मलबे से 31 शव निकाले गए, 3 लोगों की अस्पताल में मौत
हैदराबाद। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में दवा फैक्ट्री में हुए धमाके में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 34 हो गया है। फैक्ट्री से 31 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, अस्पताल में 3 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा घायल हैं। संगारेड्डी के SP परितोष पंकज ने यह जानकारी दी है। 30 जून को फैक्ट्री की रिएक्टर यूनिट में विस्फोट हुआ था। हादसा पाशमिलारम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज में सुबह 8.15 बजे से 9.30 बजे के बीच हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM नेशनल रिलीफ फंड से मृतकों के परिजन को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की मदद की घोषणा की थी।

डॉक्टर पर बेल्ट से हमला, सिर में आई गंभीर चोट; विरोध में आधे घंटे बंद रही इमरजेंसी
फीस जमा करने निकले दंपती को ट्रक ने कुचला, गोपालगंज में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत
किसानों की समृद्धि को बताया राष्ट्र की ताकत, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा बयान
मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई एडमिशन पर रोक से बढ़ी चिंता, हाईकोर्ट में चल रहा मामला
‘मेरे पास समय नहीं’, बहन ने भाई के अंतिम संस्कार से मोड़ा मुंह; अनाथ आश्रम ने निभाया फर्ज
सुप्रीम कोर्ट ने लिया नाबालिग लड़की की सुरक्षा का संज्ञान, कहा- मामले को गंभीरता से लें