• 2 भारतीय कंपनियों पर भी बैन 
  • कच्चे तेल की कीमत 3 प्रतिशत बढ़कर 80 डॉलर बैरल पार

वॉशिंगटन। अमेरिका और जापान ने शुक्रवार को रूस के खिलाफ यूक्रेन युद्ध की वजह से नए प्रतिबंधों का ऐलान किया। रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिका ने रूस की 200 से ज्यादा कंपनियों और 180 से ज्यादा जहाजों पर बैन लगा दिया। इसके अलावा दो भारतीय कंपनी स्काईहार्ट मैनेजमेंट सर्विसेज और एविजन मैनेजमेंट सर्विसेज भी बैन लगाया गया है। बाइडेन सरकार का कहना है कि इन भारतीय कंपनियों ने रूस से एएनजी का ट्रांसपोर्ट किया था, जो अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन है। वही जापान ने कई रूसी नागरिकों और कंपनियों की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है। इस अलावा जापान ने कई ऐसे संगठनों के खिलाफ भी प्रतिबंध का ऐलान किया है, जिन्होंने पहले लगाए गए प्रतिबंधों से बचने में रूस की मदद की थी। अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से क्रूड ऑयल की कीमतें 3 प्रतिशत तक का बढ़ गई। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई। इन प्रतिबंधों की वजह से अब भारत और चीन का रूस से ऑयल एक्सपोर्ट करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।