2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस- सभी 12 आरोपी बरी
हाईकोर्ट बोला- प्रॉसिक्यूशन दोष साबित करने में नाकाम
घटना में 189 लोग मारे गए थे
मुंबई।मुंबई में 2006 के सीरियल ट्रेन ब्लास्ट मामले में हाईकोर्ट ने सोमवार को सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि प्रॉसिक्यूशन यानी सरकारी वकील आरोपियों के खिलाफ केस साबित करने में नाकाम रहे हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि यह मानना मुश्किल है कि आरोपियों ने अपराध किया है, इसलिए उन्हें बरी किया जाता है। अगर वे किसी दूसरे मामले में वान्टेड नहीं हैं, तो उन्हें तुरंत जेल से रिहा किया जाए। 11 जुलाई 2006 को मुंबई के वेस्टर्न सब-अर्बन ट्रेनों के सात कोचों में सिलसिलेवार धमाके हुए थे। इसमें 189 पैसेंजरों की मौत हो गई थी और 824 लोग घायल हो गए थे। सभी धमाके फर्स्ट क्लास कोचों में हुए थे। घटना के 19 साल बाद यह फैसला आया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 मार्च 2026)
राहुल गांधी ने फ्यूल की बढ़ती कीमत और कमजोर रुपये पर जताई चिंता
गंगा के बाद अब मंदिर के पास उड़ाई इफ्तार की दावत, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
जस्टिस नागरत्ना ने न्यायिक सुधार पर रखा महत्वपूर्ण सुझाव
केरल विधानसभा चुनाव: पीनाराई विजयन ने विपक्ष पर साधा तीखा हमला
गिरते रुपया पर कांग्रेस का निशाना, अमिताभ बच्चन को याद दिलाया 2013 का ट्वीट