सोना 548 बढ़कर 98,791 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

-
चांदी 1.13 लाख किलो बिक रही, इस साल सोना अब तक 22,629 महंगा हुआ
नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 21 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 548 बढ़कर 98,791 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम 98,243 पर था। चांदी की कीमत 60 बढ़कर 1,12,760 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले चांदी 1,12,700 पर थी। वहीं 14 जुलाई को चांदी ने 1,13,867 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इसके पहले सोने ने 8 जून को 99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,300 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,950
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,150 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,800
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,150 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,800
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,150 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,800
- भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत 100,200 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,850