• अडाणी ग्रुप के चेयरमैन 5.75 लाख रुपए करोड़ के मालिक

  • मुंकेश अंबानी नहीं लेते सैलरी

नई दिल्ली। भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी को वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 10.41 करोड़ रुपए सैलरी मिली है। अडाणी को ये सैलरी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में से सिर्फ दो कंपनियों से मिली। ये कंपनियां अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन हैं। अडाणी एंटरप्राइजेज से उन्हें 2.26 करोड़ रुपए सैलरी और 28 लाख रुपए भत्तों के रूप में मिले, यानी कुल 2.54 करोड़ रुपए। वहीं अडाणी पोर्ट्स से 1.8 करोड़ रुपए सैलरी और 6.07 करोड़ रुपए कमीशन मिला। जो टोटल 7.87 करोड़ रुपए हुआ। वित्त वर्ष 2023-24 में गौतम अडाणी को 9.26 करोड़ रुपए सैलरी के रूप में मिले थे, यानी इस बार उनकी सैलरी में लगभग 12% की बढ़ोतरी हुई है।

दुनिया के 24वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं गौतम अडाणी अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी की नेटवर्थ 5.75 लाख करोड़ रुपए है, वह दुनिया के 24वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर और दुनिया के 16वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में इलॉन मस्क 33.78 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ टॉप पर हैं।