त्रिनिदाद में मोदी बोले- भारतीय प्रवासी दिलों में रामायण लाए
-
आपने अपनी मिट्टी छोड़ी, लेकिन संस्कार नहीं छोड़े
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार तड़के त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपके पूर्वजों ने जो मुश्किलें झेलीं, वे सबसे मजबूत इरादों को भी तोड़ सकती थीं। साथ ही, उन्होंने उम्मीद के साथ कठिनाइयों का सामना किया। PM मोदी ने भारतीय समुदाय की यात्रा को साहस की मिसाल बताया। PM ने कहा- वे (भारतीय प्रवासी) गंगा और यमुना को पीछे छोड़ आए, लेकिन अपने दिल में रामायण को साथ लाए। उनके योगदान ने इस देश को सांस्कृतिक, आर्थिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध किया है। वे अपनी मिट्टी छोड़ आए, लेकिन अपने संस्कार नहीं छोड़े। वे सिर्फ प्रवासी नहीं थे, बल्कि एक सभ्यता के दूत थे। PM मोदी ने ऐलान किया कि भारतीय मूल के लोगों की छठी पीढ़ी को भी ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार तड़के त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर और उनके 38 मंत्रियों और चार सांसदों ने एयरपोर्ट पर मोदी की अगवानी की।

बढ़ते कर्ज से फूल रहा राज्य की अर्थव्यवस्था का दम, तीन साल का रोलिंग बजट पेश करेगी सरकार
पूर्व केंद्रीय मंत्री के IAS पोते की तीसरी शादी, डिप्टी सेक्रेटरी बनी जीवनसाथी; दो पूर्व पत्नियां हैं कलेक्टर
काल भैरव मंदिर में सेल्फी पर रोक, पुलिसकर्मी की रील से मचा बवाल