चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में हुए दो ब्लास्ट, फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे
चंडीगढ़। सेक्टर 26 में स्थित दि ओरा क्लब के बाहर बाइक पर आए दो युवकों ने दो धमाके कर दिए। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि धमाके किस चीज से किए हैं। इन धमाकों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है मगर क्लब के शीशे टूट गए हैं।
सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। या मामला वसूली से जुड़ा भी हो सकता है। इससे पहले भी कई क्लब संचालकों से गैंगस्टर वसूली कर चुके हैं और कई को धमकी भी मिल चुकी है। कुछ दिन पहले कल्बो में बाउंसर भेजने की एजेंसी रखने वाले युवक पर भी फिरौती नहीं देने पर जानलेवा हमला किया गया था।
चंडीगढ़ पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर बुलाए हैं। अधिकारी और फोरेंसिक एक्सपर्ट जांच में जुटे हुए हैं। अभी तक पुलिस या प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (08 दिसंबर 2025)
संयुक्त टीम ने बिचौलिए से 24.99 लाख मूल्य के 1055 क्विंटल अवैध धान किया जब्त
कबीरधाम जिला अस्पताल में मातृ-शिशु चिकित्सा सुविधाएं हुई सुदृढ़, लगातार बढ़ रही प्रसव संख्या, अक्टूबर में हुए सर्वाधिक 413 प्रसव
ओड़ीसा से अवैध रूप से लाये जा रहे 30 क्विंटल धान और वाहन को किया गया जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित पूरा मंत्रिमंडल खजुराहो में करेगा मंथन