•  शरीर को भीतर से रखें गर्म, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें फायदे

भोपाल। इस समय देश भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दी के मौसम में गर्मागर्म चीजें खाने की खूब इच्छा होती है। सर्दी के मौसम में शरीर खुद को गर्म रखने के लिए अधिक ऊर्जा की खपत करता है। साथ ही शरीर को फ्लू और सर्दी की बीमारियों से बचाने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना भी जरूरी है। इसलिए हमें शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ न्यूट्रिएंट्स से भरपूर आहार लेना चाहिए। ऐसे में आज हम जरूरत की खबर में 10 न्यूट्रिशियस सूप की बात करेंगे, जो स्वाद के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखते हैं।
सर्दियों में गर्म चीजों का सेवन क्यों जरूरी?
ठंड के मौसम में शरीर का तापमान गिरने और मेटाबॉलिज्म धीमा होने से ऊर्जा की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में गर्म तासीर वाले भोजन शरीर का तापमान मेंटेन रखने के साथ पाचन तंत्र को भी सक्रिय रखते हैं। गर्म चीजों का सेवन ठंड में सुस्ती और बीमारियों से बचाने का एक प्रभावी उपाय है।