सीएम योगी बोले- मोदी राज में किसानों में आई खुशहाली
-
अब किसान आत्महत्या नहीं करता है
लखनऊ। गोरखपुर, कानपुर एवं कन्नौज के डेयरी प्लांट्स तथा अंबेडकरनगर की पशु आहार निर्माणशाला के संचालन के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एवं उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के मध्य एमओयू किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों की अकर्मण्यता के कारण कृषि के क्षेत्र में जो विकास हो सकता था वो नहीं हो पाया। इससे हमारे किसान लाभ से वंचित रह गए। योजनाएं आपस में धन के बंदरबांट के लिए बनती थीं और हमारे किसानों को कोई लाभ नहीं मिल पाता था। 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश में समग्र विकास की जो अवधारणा विकसित हुई है। उससे देश का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ में गोरखपुर, कानपुर एवं कन्नौज के डेयरी प्लांट्स तथा अंबेडकरनगर की पशु आहार निर्माणशाला के संचालन के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एवं उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के मध्य एमओयू कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समग्र विकास के परिणाम स्वरूप अब किसानों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है। अब अन्नदाता किसान खुशहाल है। आत्महत्या नहीं करता है। आज उसे कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य सेक्टरों में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन भी मिलता है। तकनीक भी मिलती है और सरकार हर प्रकार से उसे सहयोग करने के लिए तत्पर भी रहती है।

किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी