गाजा में बख्तरबंद वाहन में विस्फोट, सात इस्राइली सैनिकों की मौत
-
हमास ने इमारत पर बोला हमला
गाजा में मंगलवार को हुई गोलीबारी के बीच बख्तरबंद वाहन में हुए विस्फोट में सात इस्राइली सैनिकों की मौत हो गई। वहीं हमास के लड़ाकों ने दक्षिणी गाजा में एक इमारत में छिपे इस्राइली सैनिकों पर हमला बोला। इस्राइल के एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी गाजा के शहर खान यूनिस में मंगलवार को बख्तरबंद वाहन पर विस्फोटक लगा। इसमें सात इस्राइली सैनिकों की मौत हो गई। वहीं गोलीबारी में एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह गाजा में इस्राइल की सेना पर बड़ा हमला था। सात अक्तूबर 2023 को हमास के साथ युद्ध शुरू होने से अब तक 860 से अधिक इस्राइली सैनिक मारे गए हैं। इनमें गाजा के अंदर लड़ाई के दौरान 400 से अधिक सैनिक जान गवां चुके हैं।
हमास का दावा- इस्राइली सैनिकों को बनाया निशाना
हमास की सैन्य शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड ने कहा कि उसने दक्षिणी गाजा पट्टी में एक आवासीय इमारत के अंदर छिपे इस्राइली सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया। यासीन 105 मिसाइल और खान यूनिस के दक्षिण में एक अन्य मिसाइल से कुछ सैनिक मारे गए और कुछ घायल हो गए। इसके बाद लड़ाकों ने मशीनगनों से इमारत को निशाना बनाया।

राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में सियासी हलचल, बागी सुधाकरण ने Rahul Gandhi संग साझा किया मंच
Mamata Banerjee का बड़ा दावा, 2026 में गिर सकती है मोदी सरकार
Katni में पुलिस का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन, वारंटी और बदमाश गिरफ्तार
राघव चड्ढा को लेकर सियासी तूफान, क्या छोड़ेंगे AAP?
जालंधर में कल 6 घंटे बिजली कटौती, कई इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद