14 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट
हिमाचल में सामान्य से 74 एमएम कम बारिश
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 14 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बीते दिन कोहरे की वजह से कोलकाता इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 72 फ्लाइट्स का ऑपरेशन प्रभावित रहा। कोहरे के कारण 39 फ्लाइट्स के टेकऑफ और 21 की लैंडिंग में देरी हुई, जबकि 12 फ्लाइट्स का रूट चेंज करना पड़ा। एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह 5 बजे से 10 बजे के बीच फ्लाइट्स संचालन प्रभावित रहीं। इसके अलावा गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 18 फ्लाइट्स लेट रहीं। वहीं, कश्मीर में गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीनगर के न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनल 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू-कश्मीर में 21 दिसंबर से शुरू हुए चिल्लई-कलां खत्म होने में अभी 10 दिन बाकी हैं। 40 दिन तक तेज ठंड का दौर 30 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद 20 दिनों का चिल्लई-खुर्द (छोटी सर्दी) और 10 दिनों का चिल्लई-बच्चा (छोटी सर्दी) का मौसम रहेगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश के में 1 से 23 जनवरी तक 57.3 एमएम के मुकाबले 14.7 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 74 प्रतिशत कम है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?