ट्रम्प बोले- ईरान मेरी हत्या करे, तो नेस्तनाबूद कर देना
प्रतिबंध लगाने से जुड़े आदेश पर साइन किए
ईरान का तेल निर्यात निशाने पर
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को अपने सलाहकारों को निर्देश दिया कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया जाए। ट्रम्प का ये बयान मीडिया से बातचीत के दौरान आया। उस वक्त ट्रम्प ईरान पर दबाव डालने से जुड़े आदेश पर साइन कर रहे थे। दरअसल पिछले साल नवंबर में अमेरिकी न्याय विभाग ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले ईरान पर ट्रम्प की हत्या करने की साजिश का आरोप लगाया था। इसके मुताबिक सितंबर में ईरानी अधिकारियों ने फरहाद शाकेरी (51) को ट्रम्प की निगरानी करने और उनकी हत्या करने के लिए निर्देश दिए थे।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज