योगी और भूटान नरेश ने संगम में डुबकी लगाई
अब लेटे हनुमान और अक्षयवट जाएंगे
अब तक 37 करोड़ ने स्नान किया
प्रयागराज। सीएम योगी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने संगम में डुबकी लगाई है। इसके बाद गंगा पूजन और आरती की। अब लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट जाएंगे। वहां दर्शन-पूजन करेंगे। योगी और भूटान नरेश के साथ लखनऊ से विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से महाकुंभ आए। अरैल घाट से बोट में सवार होकर संगम गए और स्नान किया। इस दौरान भूटान नरेश ने योगी के साथ पक्षियों को दाना खिलाया और फोटो भी खिंचवाई। योगी के दौरे को देखते हुए लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। शाम 4 बजे के बाद खोला जाएगा। 5 फरवरी को पीएम मोदी महाकुंभ आ रहे हैं, ऐसे में योगी हेलीपैड से लेकर अरैल घाट और संगम नोज तक की व्यवस्था को भी देखेंगे। महाकुंभ का आज 23वां दिन है। अब तक 37 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। आज सुबह 10 बजे तक 42 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। कल यानी वसंत पंचमी पर 2.33 करोड़ लोगों ने स्नान किया। इधर, 29 जनवरी को हुई भगदड़ से संबंधित अफवाह फैलाने के आरोप में प्रयागराज पुलिस ने 8 लोगों पर केस दर्ज किया गया। इन्होंने अपने ङ्ग अकाउंट और इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो-फोटो अपलोड किए थे।

वर्षा की हर एक बूंद के संचयन का संकल्पबद्ध होकर करेंगे प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में ड्रोन हमले की साजिश नाकाम, NIA ने एक अमेरिकी और छह यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार
पीएम योजना के तहत विद्यार्थियों ने कोलकाता में लिया ज्ञान-विज्ञान का अनुभव
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले राज्यपाल पटेल
हर हाथ को काम, हर खेत को पानी, यही हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव