मेरठ में परिवार के 5 लोगों की गला रेतकर हत्या
- पति-पत्नी गठरी में और 3 बेटियों की लाश बेड के अंदर मिली
मेरठ। मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। घर के अंदर पति-पत्नी के शव चादर में लिपटे मिले। जबकि उनकी तीन बेटियों को मारकर उन्हें बोरी में भरा गया, फिर बेड के बॉक्स में छिपा दिया गया। सभी के सिर पर गहरी चोट के जख्म हैं। गले पर भी धारदार हथियार के निशान मिले। घर के गेट पर बाहर से ताला लगा था। रिश्तेदार और भाई सुबह से फोन कर रहे थे, लेकिन कॉल नहीं उठ रही थी। पड़ोसियों ने भी एक दिन से परिवार को देखा नहीं था। यह पूरा मामला लिसाड़ी गेट इलाके के सोहेल गार्डन का है। मरने वालों में पति मोईन, पत्नी आसमा और 3 बेटियां- अफ़्सा (8), अजीजा (4) अदीबा (1) शामिल हैं। मोइन मिस्त्री का काम करता था। आसमा उसकी तीसरी पत्नी थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घर की तलाशी ली। एडीजी डीके ठाकुर और डीआईजी कलानिधि नैथानी भी पहुंचे। शुरुआती जांच में हत्या का शक मोईन के भाई पर है। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक झोलाछाप डॉक्टर भी रडार पर है।

यूपी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट
20 दिन में दूसरी बार बाबा महाकाल की शरण में सुनील शेट्टी, बोले सब सही जा रहा है
सोनम कपूर की गोद भराई में दिखी सनातन धर्म के 'सीमन्तोन्नयन' परंपरा की झलक, अभिनेत्री ने बताया महत्व
‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को…’, दिशा-तलविंदर से लेकर फातिमा-विजय तक; कई सेलेब्स पर छाया इश्क का खुमार