छ्त्तीसगढ़ में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सुबह से जारी है एनकाउंटर
सुकमा।
नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रहा है. मुठभेड़ मंगलवार सुबह से जारी है. दरअसल, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के शहीदी सप्ताह दौरान सर्च अभियान तेज किया है. मुठभेड़ में नक्सिलयों को नुकसान की खबर है.
नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के दौरान सुरक्षा बलों ने सुकमा और बीजापुर जिले में सर्च अभियान तेज किया है. सुबह से जारी मुठभेड़ में डीआरजी, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के जवान लगातार नक्सलियों को जवाब दे रहे हैं. इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान की खबर है.
सुरक्षा बलों ने नक्सली शहीद सप्ताह के दौरान सर्च ऑपरेशन चलाया
गौरतलब है सुकमा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में चल रहे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच चल रहे मुठभेड़ की पुष्टि एसपी किरण चव्हाण ने की हैं. एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों ने नक्सली शहीद सप्ताह के दौरान सर्च ऑपरेशन चलाया और नक्सलियों की गोलीबारी के बाद जवाबी कार्रवाई कर रही है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव का पूजन-दर्शन कर अभिषेक किया
LPG संकट के बीच IOCL ने ईरान से की बड़ी डील, 2018 के बाद पहली बार
श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बीसीसीआई ने जारी किया आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल, 24 मई तक होंगे लीग मैच