यूपी: प्रदेश में एक साथ 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
बदले गए 60 से अधिक एसडीएम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार की रात 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें से 60 से अधिक तबादले उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के हुए हैं। यह तबादले नगरीय निकायों, राजस्व प्राधिकरणों, और चकबंदी विभाग जैसे विभागों में हुए हैं।

ये हुए हैं महत्वपूर्ण बदलाव
इन तबादलों में श्रद्धा पाण्डेय को सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम आगरा बनाया गया है। वर्तमान में उपजिलाधिकारी आगरा थीं। प्रदुमन कुमार को कानपुर देहात से श्रावस्ती में उपजिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। निशा श्रीवास्तव को गोरखपुर से वाराणसी नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।
रवि कुमार सिंह को यूपीडा, लखनऊ में उपजिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। विकास सिंह, विराग करवरिया, बृज मोहन शुक्ला, और प्राची त्रिपाठी को नगर निगम लखनऊ और अन्य प्रमुख पदों पर स्थानांतरित किया गया है।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज