पंजाब पुलिस कर रही जांच

अमृतसर। मंगलवार तड़के तीन बजे अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में धमाका हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार थाने के भीतर बम फेंका गया था। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि थाने के भीतर ग्रेनेड फेंका गया था या फिर आइईडी लगाकर धमाका किया है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास रहने वाले लोग दहशत में आकर घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने पुलिस स्टेशन जाकर जानकारी लेनी चाहिए, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें कुछ भी बताने से मना कर दिया। धमाका इतना खतरनाक था कि लोगों के घरों के शीशे तक चटक गए।
सीसीटीवी फुटेज की कर रहे जांच
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिसकर्मी ने सुबह 3 बजे से 3.15 बजे के आसपास शोर सुना। इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ था। लोगों ने इस हरकत की सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली है। हमने उन दावों की पुष्टि की। हमने पहले एक मॉड्यूल से 10 लोगों को पकड़ा था। इसमें दो भाइयों को भी गिरफ्तार किया था, जिसमें एक किशोर है। अमन खोखर सहित 2-3 अन्य हमारे निशाने पर हैं। उनको भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस घटना को पुरानी घटनाओं की तरह अंजाम दिया है। हम इसकी जांच कर किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। इस मॉड्यूल को भी हम खत्म कर देंगे।