दिल्ली चुनाव का पोल ऑफ पोल्स
11 एग्जिट पोल्स में से 9 में भाजपा को, 2 में आप की सरकार
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बुधवार शाम को वोटिंग खत्म होने के बाद 11 एग्जिट पोल आए। 9 में भाजपा को बहुमत तो 2 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान है। पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, आप को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है। जेवीसी और पोल डायरी के एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने के आसार हैं। अगर भाजपा को बहुमत मिलता है तो वो 27 साल बाद सत्ता में लौटेगी। इससे पहले 1993 में भाजपा ने 49 सीटें जीती और 5 साल में 3 ष्टरू बनाए थे। मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज। तीनों नेताओं के बेटे-बेटी दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हैं। खुराना के बेटे हरीश खुराना मोतीनगर से, साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। बांसुरी स्वराज नई दिल्ली से सांसद हैं। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बुधवार को 58.06 प्रतिशत वोटिंग हुई। नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है।

मिलावटखोरों पर शिकंजा: हाजीपुर में 72 किलो पनीर नष्ट, फतुहा में फॉर्मेलिनयुक्त 126 लीटर दूध जब्त कर कराया गया नष्ट
दाऊजी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए दिशा-निर्देश
बिहार में बाढ़ के बीच सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, मुस्लिम कब्रिस्तान में हुआ हिंदू महिला का अंतिम संस्कार
13 साल पुराने डकैती कांड में सात दोषियों को 10-10 साल की सजा
बिहार में कांग्रेस-आरजेडी के बीच बढ़ी दूरी, विधान परिषद चुनाव में अलग-अलग लड़ने के संकेत
नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत