सोने का दाम लगातार चौथे दिन ऑलटाइम हाई
![](ws/sabkikhabarcom/news/202502/sona_2.jpg)
- आज केवल 15 बढ़ा, चांदी 133 रुपए सस्ती होकर 95,292 रुपए किलो हुई
नई दिल्ली। सोना आज यानी गुरुवार (6 फरवरी) को लगातार चौथे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 15 रुपए बढ़कर 84,672 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले कल यानी 4 फरवरी को सोना 83,657 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था। चांदी के दाम में आज गिरावट है। 1 किलो चांदी की कीमत कल के दाम से 133 रुपए कम होकर 95,292 रुपए किलो पर आ गई। कल चांदी का भाव 05,425 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,660 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,510 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 86,510 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,510 रुपए है।
भोपाल :10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,560 रुपए है।