• अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों पर दिया विवादित बयान

  • नेता बोले- भरे समाज में शर्मिंदा करेंगे

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ब्राह्मणों पर किए एक आपत्तिजनक कमेंट के चलते विवादों से घिर चुके हैं। इंदौर, मुंबई, दिल्ली, जयपुर समेत कई शहरों में उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज हुई हैं। अब चाणक्य सेना और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नेता सुरेश मिश्रा ने ऐलान किया है कि वो अनुराग कश्यप का मुंह काला करने वाले शख्स को 1 लाख रुपए का इनाम देंगे। अनुराग कश्यप का बयान सामने आने के बाद चाणक्य सेना, सर्व ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण सेवा संघ, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, विश्व ब्राह्मण परिषद और अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ जैसे कई संगठनों ने मिलकर एक बैठक की थी। इस बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चाणक्य सेना के प्रमुख पंडित सुरेश ने की।सुरेश मिश्रा ने बैठक में कहा है कि अनुराग कश्यप जैसे लोग, जो ब्राह्मणों के बारे में निराधार बातें फैलाते हैं और सामजिक अशांति को बढ़ावा देते हैं, उनसे सख्ती से निपटना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के खिलाफ बात करने वाले लोगों को भरे समाज में शर्मिंदा किया जाना चाहिए, जिससे एक उदाहरण बने। उन्होंने ये भी घोषणा की है कि ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले अनुराग कश्यप का मुंह काला करने वाले को 1 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

गहना वशिष्ट ने भी की अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत

एक्ट्रेस गहना वशिष्ट ने भी 21 अप्रैल को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर अनुराग कश्यप के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की मांग की है। उन्होंने फिल्ममेकर के बयान की कड़ी निंदा की है।