10 ग्राम सोने की कीमत 83,000 हुई, यह ऑलटाइम हाई
- 35 दिन में दाम 6801 चढ़े
- चांदी 162 बढ़कर 93,475 रुपए किलो पहुंची
नई दिल्ली। सोना मंगलवार को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 259 रुपए बढ़कर 82,963 रुपए हो गया है। इससे पहले कल यानी 3 फरवरी को सोना 82,704 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था। चांदी के दाम में भी आज बढ़त है। ये 162 रुपए महंगी होकर 93,475 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 93,313 रुपए किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 78,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 85,350 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 78,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 85,200 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 78,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 85,200 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 78,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 85,200 रुपए है।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 78,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 85,250 रुपए है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 दिसंबर 2025)
अवैध खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 वाहन जब्त
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दूसरे दिन एथलेटिक्स छाया, टीम गेम्स ने बढ़ाया रोमांच
नदी-नाला पार कर पैदल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मिल रही मजबूती– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा