झारखंड में टाटा स्टील के मैनेजर का परिवार सहित सुसाइड
-
कमरे में लटके मिले 4 शव
-
कैंसर डिटेक्ट होने के बाद डिप्रेशन में थे
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार ने पत्नी और दो बेटियों समेत सुसाइड कर लिया। चारों के शव एक कमरे में फंदे से लटके मिले। बताया जा रहा है कि 16 दिन पहले ही कृष्ण कुमार के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था। कृष्ण कुमार के पिता सुविंदा तिवारी ने बताया, 'शुक्रवार सुबह देर तक बेटे-बहू का गेट नहीं खुला। वे लोग देर से उठते थे, इसलिए ध्यान नहीं दिया। हम अपनी दवा लेने TMH चले गए। लौटने पर शाम तक घर में कोई नहीं दिखा तो अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को सूचना दी। उन्होंने दरवाजा खोला तो चारों फंदे पर लटके मिले।' पुलिस ने कृष्ण कुमार के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इसमें पैसे के लेनदेन का जिक्र है। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। घटना जमशेदपुर के गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर की है। मैनेजर के अलावा शवों की पहचान उनकी पत्नी डॉली देवी (35), बड़ी बेटी कृति कुमारी (13) और छोटी बेटी मइया (7) के रूप के रूप में हुई।
कैंसर के कारण डिप्रेशन में रहने लगा था कृष्ण पिता सुविंदा तिवारी ने बताया कि वे बेटे कृष्ण को इलाज के लिए मुंबई ले गए थे। वहां डॉक्टरों ने कीमोथेरेपी कराने को कहा तो जमशेदपुर आ गए, क्योंकि यह सुविधा वहां उपलब्ध है। बेटे को TMH में भर्ती कराने के लिए उन्होंने कंपनी में आवेदन दिया था, लेकिन कृष्ण डिप्रेशन में रहने लगा था।
8 मई को कैंसर का पता चला था पिता ने बताया, 'एक मई को कृष्ण को बुखार हुआ था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर 4 मई को उसे इलाज के लिए TMH ले गए। जांच के बाद 8 मई को पता चला कि कृष्ण को कैंसर है। इसके बाद बेटे को इलाज कराने मुंबई के टाटा कैंसर हॉस्पिटल ले गए। वहां भी जांच में कैंसर की पुष्टि हुई। 19 मई को वे बेटे के साथ गम्हरिया लौटे। इसके बाद से कृष्ण डिप्रेशन में रहने लगे थे।'

औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन