• एक की केरल की ट्रैवल हिस्ट्री मिली; घर पर ही आइसोलेट

  • इस साल अब तक 5 मरीज

इंदौर।  इंदौर में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक की केरल की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। इन्हें होम आइसोलेट किया गया है और स्थिति सामान्य है। सीएमएचओ बीएस सैत्या ने बताया कि दोनों मरीज 30 और 35 वर्ष के युवक हैं। इन्हें कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। दोनों को बुखार, सर्दी, खांसी थी। उन्होंने प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। इसमें पता चला कि दोनों कोरोना पॉजिटिव हैं। इनके फिर से एक बार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है और उनके सैंपल लिए जाएंगे। इसके पूर्व अप्रैल में कोरोना के दो मरीज मिले थे। इनमें एक युवक था, जबकि दूसरी बुजुर्ग महिला थी। दोनों को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। दोनों को अलग-अलग बीमारियां भी थी। इनमें से महिला की किडनी और बीमारियों के चलते मौत हो गई थी। इसके अलावा एक अन्य पॉजिटिव मरीज मिला था। इस तरह इस साल अब तक कोरोना पॉजिटिव के 5 मरीज मिले हैं।