सोना 3170 रुपए बढ़कर 95471 रुपए पहुंचा
-
चांदी 2303 रुपए महंगी होकर 96909 रुपए किलो बिक रही
नई दिल्ली। इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 17 मई को सोना 92,301 रुपए पर था, जो अब (24 मई) को 95,471 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 3,170 रुपए बढ़ी है। वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 94,606 रुपए पर थी, जो अब 96,909 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 2,303 रुपए बढ़ी है। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 रुपए और 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
भोपाल सहित 4 महानगरों में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 900,50 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,230 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,080 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 98,080 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,080 रुपए है।
- भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,130 रुपए है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 मार्च 2026)
धान से मक्का की ओर बढ़ते कदम :फसलचक्र परिवर्तन से धमतरी के किसानों की बढ़ी आय, जल संरक्षण को मिली नई दिशा
झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी
बिहान योजना से फुलकुंवर बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी
दुर्घटना की एक्सपर्ट से हर पहलू की करायी जायेगी गहन जाँच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विक्रमादित्य ने सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए, 2 हजार साल बाद भी उनके आदर्श प्रासंगिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव