जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया
-
सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर । सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर रे हंदवाड़ा के जचलदार इलाके में चल रही मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया। मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों ने एक AK-47 राइफल और अन्य हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है, और दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। सेना और सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं ताकि अन्य संभावित आतंकियों का पता लगाया जा सके। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में एक मालगाड़ी भारी लोडिंग की वजह से गिर्डर से टकरा गई, जिससे रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। ये मालगाड़ी विशाखापट्टनम जा रही थी। इस हादसे के चलते अनकापल्ली और विशाखापट्टनम के बीच रेलवे ट्रेक जाम हो गया है। हालांकि, दूसरे ट्रैक से ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से जारी है, जिससे बड़े स्तर पर यातायात बाधित नहीं हुआ। रेलवे अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और ट्रैक की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
जम्मू कश्मीर के रेयासी बस हादसा, 30 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर
जम्मू-कश्मीर के रेयासी जिले में रविवार को एक मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों की पहचान कर ली है और सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब मिनी बस मोगला राजौरी से तेरयाथ की ओर जा रही थी। बस जैसे ही रेयासी के तारा मोड़ अल्ल्या पहुंची, दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक की लापरवाही बताई जा रही है। इस मामले में FIR नंबर 11/2025 के तहत BNSS की धारा 281, 125(A) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (1 अप्रैल 2026 )
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन सेक्स कांड: प्रभावित पीड़ितों को बैंक देगा 686 करोड़ रुपये का मुआवजा
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प