PAK की कश्मीर पर अमेरिका से दखल देने की मांग
-
राजदूत बोले-तभी दोनों देशों में शांति
-
तुर्किये बोला- हर हाल में पाकिस्तान का साथ देंगे
इस्लामाबाद। अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रिजवान सईद ने अमेरिका से कश्मीर मुद्दे पर दखल देने की मांग की है। तुर्किये के चैनल TRT को दिए इंटरव्यू में राजदूत ने कहा कि कश्मीर ही दोनों देशों के बीच विवाद की जड़ है। कश्मीर मुद्दा अगर हल न हुआ तो यह दोनों देशों के संबंधों पर असर डालता रहेगा।
इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिका से भारतीय आक्रामकता को रोकने की मांग की थी और UN के जरिए कश्मीर मुद्दा सुलझाने को कहा था।
वहीं, तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तय्यप एर्दोगन ने एक बार फिर से पाकिस्तान का खुले तौर पर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि तुर्किये अच्छे और बुरे दोनों समय में पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा। एर्दोगन ने पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ की सोशल मीडिया पोस्ट पर यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को अटूट बताया है।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी