• DGMO लेवल की बातचीत के बाद रिहाई;\

  • 20 दिन बाद अटारी-वाघा बॉर्डर से लौटे

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारत के BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ को छोड़ दिया है। पूर्णम शॉ बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत लौट आए हैं। BSF ने इसकी पुष्टि की है। पूर्णम पिछले 20 दिनों से पाकिस्तान के कब्जे में थे। शॉ 23 अप्रैल को गलती से पाकिस्तान चले गए थे। तब से पाकिस्तानी रेंजर्स के कब्जे में थे। DGMO लेवल पर बातचीत के बाद उन्हें छोड़ा गया है। फिलहाल वे BSF अधिकारियों के साथ मेडिकल के लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जाएगी और फिर उन्हें घर जाने दिया जाएगा। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के अगले दिन पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF जवान पूर्णव कुमार शॉ की दो फोटो जारी की थीं। पहली फोटो में पूर्णव पेड़ के नीचे खड़ा थे। उनकी राइफल, पानी की बोतल, बैग जमीन पर पड़ा था। दूसरी फोटो में जवान की आंखों पर पट्‌टी बंधी थी। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार सुबह हज यात्रियों का दूसरा जत्था हज हाउस से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। वे सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हो रहे हैं। श्रीनगर से हज यात्रियों का पहला जत्था 4 मई 2025 को रवाना हुआ था ऑपरेशन सिंदूर के कारण 7 मई और 12 मई को रवाना होने वाले हज यात्रियों की सात फ्लाइट्स रद्द कर दी गई थीं। आज से फ्लाइट्स शुरू हुई हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट पर मंगलवार से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हुए हैं। दूसरी तरफ, पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर भी मंगलवार-बुधवार की रात पहली फ्लाइट लैंड हुई। यह फ्लाइट कतर एयरवेज की थी। इंडिगो एयरलाइंस ने भी पंजाब के लिए बुधवार से फ्लाइट शुरू करने की घोषणा कर दी है।