क्या भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अपने इस पूर्व विधायक की "गुंडागर्दी" पर अंकुश लगा पाएंगे?

भोपाल।
नवागत भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने वो करके दिखाया जो पहले के अध्यक्ष नहीं कर पा रहे थे और वो है भारतीय जनता पार्टी के बिगड़े कार्यकर्ताओं पर नकेल कसना। भिंड में दो पदाधिकारियों को एक दिन में पार्टी से निकालने की हिम्मत यदि कोई कर सकता है तो हेमंत खंडेलवाल। पूरी खबर विस्तार से समझते हैं दरअसल भिंड में भारतीय जनता युवा मोर्चे के एक पदाधिकारी हैं जिनका नाम है विक्रांत सिंह कुशवाहा किसी कार्य से दिल्ली गए थे। दिल्ली से भिंड तक सीधी एक बस चलती है। वे उससे वापस लौटना चाहते थे लेकिन दारू के नशे में थे। उन्होंने रात 9:30 बजे से लेकर रात 11 बजे तक उस बस को आगे नहीं बढ़ने दिया। गाली गलौज की शराब के नशे में थे। भारतीय जनता युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष हैं तो कुछ भी कर सकते हैं। सोचिए दिल्ली में उनका जो वीडियो सामने आया है उसमें पूरी भारतीय जनता पार्टी को शर्मसार किया है। एक जिम्मेदार पदाधिकारी दिल्ली में उधम मचा रहे हैं। बस को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। शराब के नशे में हैं। और उसके बाद जब यह वीडियो हेमंत खंडेलवाल के पास आया, तो उन्होंने जिला अध्यक्ष को फोन किया नरवरिया को और नरवरिया ने एक मिनट नहीं लगाया। भारतीय जनता पार्टी के इस शराबखोर और बिगड़े जिला अध्यक्ष को बाहर कर दिया। पद से तत्काल हटा दिया गया है। पत्र जारी हो गया है। बेशब अब विक्रांत कुशवाह रो रहे कि मुझसे सफाई नहीं मांगी गई। मुझसे पूछ लेते। जिला अध्यक्ष को तो अधिकार ही नहीं है। जिला अध्यक्ष ने पत्र जारी किया है। आदेश तो हेमंत खंडेलवाल का था और हेमंत खंडेलवाल ने केवल विक्रांत को पद से नहीं हटाया। उन्होंने एक काम और किया और इसके लिए भी उनकी प्रशंसा करना चाहिए। 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा थी। हम गुरुओं का सम्मान करते हैं। मेहगांव के अंदर गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम चल रहा था स्कूल के अंदर और वहां आए हुए थे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जो गवर्नमेंट एक तरह सरकारी कर्मचारी हैं, सरकारी अधिकारी हैं। उसी समय वहां भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा पहुंचा और उसने एक कमरे में जो शिक्षा अधिकारी हैं वहां के ब्लॉक के उन्हें बुलाया और कहा कि अब पूरे जो क्षेत्र है यहां का ब्लॉक का यहां के मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था मैं करूंगा ठेका मैं लूंगा और तमाम सारी और कहा कि मुझे ₹2000 दो। जब उन्होंने मना किया तो कमरे में दो-तीन लोगों की उपस्थिति में उनकी पिटाई की। उसका सीसीटीवी फुटेज भी था। लेकिन इस ब्लॉक अध्यक्ष ने वह सीसीटीवी फुटेज डिलीट करा दिया। तो हमने देखा था कि वो ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किस तरह फूट-फूट कर रो रहे थे और जो बात वो कह रहे थे वो बड़ी मार्मिक थी। उनका कहने का मतलब यह था कि यदि मेरे बेटा होता तो आज बदला लेता। मेरी तीन बेटियां हैं। और इतना भावुक खबर रोज तीन-चार दिन लगातार छपती रही। आखिर हेमंत खंडेलवाल ने वह सारी चीजों को देखकर वहां फिर से जिला अध्यक्ष को फोन किया और इस नीरज शर्मा को भी पद से हटा दिया गया है। विक्रांत सिंह कुशवाह, नीरज शर्मा भिंड में अपने पदों से हटा दिए गए हैं। सीधा संदेश गया है भिंड में कि आप यदि इस तरह का कुछ करेंगे तो प्रदेश अध्यक्ष माफ़ नहीं करेंगे। लेकिन विंध्य के रीवा में हालात कमोबेश इसी तरह के हैं वहां क्या आपने छूट दे दी है? क्या आपके नेता आपके पूर्व विधायक कुछ भी गुंडागर्दी कर सकते हैं? किसी महिला सीएसपी से बदतमीजी कर सकते हैं। किसी सीईओ को पिटाई करवा सकते हैं। किसी की भी जमीन पर कब्जा कर सकते हैं। किसी की भी जमीन पर कब्जा कर सकते हैं। थानों में घुस के उधम मचा सकते हैं। और यह हैं सिरमोर के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी साहब। इनके इतने वीडियो वायरल होतैं आप देखते देखते थक जाएंगे। यह लगातार बदतमीजी कर रहे हैं अपने क्षेत्र में। गुंडागर्दी कर रहे हैं। जब यह विधायक थे तो वहां सीईओ थे सिरमौर के जिनका नाम था एस के मिश्रा। इन्होंने टेलीफोन पर पहले तो उसे धमकी दी। तो उसने कहा आप मुझे हटवा दो यहां से। बोले हटवाऊंगा नहीं पीटूंगा और इनकी पिटाई करवाई गई बाकायदा। फिर अभी नए वीडियो आए हैं थाने में घुस के कैसा उधम मचा रहे हैं ये। धमका रहे है। खुलेआम कह रह हैं हमारे आदमियों को टारगेट मत करो। इस घटना के बाद वहां के ब्राह्मण समाज के लोग नाराज हुए और इन्हें हराया अभय मिश्रा को चुनाव जिताया। ब्राह्मण जीतना था यह भी तय है। लेकिन केपी त्रिपाठी की हरकतों के कारण से ना केवल केपी त्रिपाठी का विरोध हुआ बल्कि भारतीय जनता पार्टी का वोट बैंक भी भारतीय जनता पार्टी से खिसक गया।सिमरिया विधानसभा में जो कुछ हुआ वो केवल और केवल केपी त्रिपाठी की कथित दादागिरी और कथित गुंडागर्दी भी कह सकते हो उसके कारण हुआ। विगत दिनों का मामला हैं उसका भी वीडियो खूब वायरल हुआ था। दरअसल मामला कुछ यूं हैं केपी त्रिपाठी ने एक महिला के मकान के आगे दीवार बना ली और उस महिला को खूब धमकाया था। लेकिन शुक्रवार के दिन थाने में पहुंच जो उतपात केपी ने मचाया हैं उसका वीडियो भी सोशल मीडिया मेंं खूब वायरल हुआ था।