श्रीनगर में सेना का ऑपरेशन महादेव, 3 आतंकी ढेर
- पहलगाम हमले से जुड़े होने की खबर
- लिडवास में सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिडवास में सेना ने सोमवार को 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसकी जानकारी इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स ने दी है। सेना ने बताया कि ऑपरेशन महादेव के तहत यह कार्रवाई की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए आतंकी पहलगाम हमले से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि सेना ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इंडियन आर्मी के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान दूर से दो बार गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। हरवान इलाके में डाचीगाम नेशनल पार्क के पास आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है।

शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं