प्रदेश के कई जिलों में आज भी चलेगी तेज हवा, होगी बारिश

मौसम धीरे-धीरे होगा साफ
भोपाल। सोमवार को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट है, जबकि जबलपुर, उज्जैन संभाग में आंधी चलने की संभावना है। आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। मध्य प्रदेश में एक साथ एक्टिव हुए कई सिस्टम के चलते लगातार बारिश ओले के साथ तेज आंधी चल रही है। सोमवार को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट है, जबकि जबलपुर, उज्जैन संभाग में आंधी चलने की संभावना है। आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। 14 मई के बाद मौसम के धीरे-धीरे साफ होने के आसार हैं, लेकिन तापमान में वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है।
बारिश और तेज हवाओं का असर
रविवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खरगोन में 16 मिमी, नौगांव और सागर में 2 मिमी, जबकि इंदौर में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। भोपाल के मिसरोद क्षेत्र में भी बौछारें पड़ीं। अशोकनगर में ओलावृष्टि हुई, जबकि मंदसौर और खरगोन में तेज हवाओं के कारण कई घरों के टीन शेड उड़ गए। तापमान और उमस में वृद्धि हो गई। खजुराहो का अधिकतम तापमान 42°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक था। पांच शहरों में अधिकतम तापमान 40°C से 42°C के बीच रहा। तापमान बढ़ने के कारण हवा में मौजूद नमी ने उमस बढ़ा दी। भोपाल में हवा में नमी 43%, नर्मदापुरम में 46%, इंदौर में 49% और जबलपुर में 58% मापी गई।
जाने क्यों बदला प्रदेश का मौसम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है और सौराष्ट्र से मध्य अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इन प्रणालियों के असर से अरब सागर से नमी आ रही है, जिससे प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा सहित सभी जिलों में गरज-चमक और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।