सेंसेक्स में 300 अंकों की बढ़त, 81700 पर पहुंचा

-
निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा
-
बैंकिंग-ऑटो शेयरों में तेजी, FMCG में गिरावट
मुंबई । RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के ब्याज दरों में कटौती ऐलान से पहले शेयर बाजार में आज यानी 6 जून को तेजी आ गई है। सेंसेक्स करीब 300 अंक की तेजी के साथ 81,700 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की बढ़त है। ये 24,850 के स्तर पर है। आज के कारोबार में मेटल और रियल्टी शेयरों में तेजी है। बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा बढ़त है। वहीं FMCG और IT शेयर्स दबाव में कारोबार कर रहे हैं।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.50% की तेजी के साथ 37,730 पर और कोरिया का कोस्पी 1.50% ऊपर 2,812 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.30% की गिरावट के साथ 23,824 के स्तर पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 3,382 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है।
- 5 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.25% गिरकर 42,319 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 0.83% गिरकर 0.83% पर बंद हुआ।
विदेशी निवेशकों ने शेयर बेचे, घरेलू निवेशकों ने खरीदे
NSE पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार 5 जून 2025 को विदेशी निवेशकों यानी FII ने कैश सेगमेंट में 208 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी, DIIs ने इस दौरान 2,382 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
कल शेयर बाजार में तेजी रही थी
शेयर बाजार में कल यानी 5 जून को तेजी रही। सेंसेक्स 444 अंक की बढ़त के साथ 81,442 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 130 अंक की तेजी रही। ये 24,750 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट रही। IT, FMCG और मेटल शेयर में तेजी देखने को मिली है। वहीं ऑटो और सरकारी बैंकों के शेयर्स में गिरावट रही।