• भोपाल की सबसे बड़ी कचरा खंती

  • 10Km दूर से दिख रहा धुआं

भोपाल। भोपाल की सबसे बड़ी आदमपुर कचरा खंती में पिछले 24 घंटे से आग सुलग रही है। इससे आसपास के गांवों में धुआं ही धुआं है। यह 10 किलोमीटर दूर भोपाल से भी दिखाई दे रहा है। धुएं की वजह से ग्रामीणों की आंखों में जलन भी हो रही है। अब तक करीब तीन लाख टन कचरे में आग लग चुकी है। कचरे का धुआं पड़रिया, बिलखिरिया, शांति नगर, समरधा, अर्जुन नगर, हरिपुरा व छावनी के लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है, क्योंकि कई लोगों को आंखों में जलन हो रही है। जनपद सदस्य संतोष प्रजापति ने बताया कि धुएं की वजह से रातभर सो नहीं सके। सुबह भी धुआं निकल रहा है। खंती के आसपास करीब 12 हजार आबादी रहती है।

एक दिन पहले लगी थी भीषण आग बता दें कि आदमपुर कचरा खंती में एक दिन पहले मंगलवार दोपहर 1 बजे भीषण आग लग गई थी। आग बेकाबू हो गई थी। हालांकि, रात तक यह काबू में आई, लेकिन कचरा अधिक होने से यह फिर से सुलग गई। बुधवार दोपहर में भी धुआं निकल रहा है।