ट्रम्प का दावा- ईरान और इजराइल में सीजफायर, ईरान ने खारिज किया
-
इजराइल पर आज 6 बार बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत
तेहरान/तेल अवीव। ट्रम्प के सीजफायर के ऐलान के बाद से ईरान ने इजराइल पर 6 बार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मिसाइल बीर्शेबा शहर में एक इमारत पर गिरी। मेडिकल टीम ने बताया कि 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं। इससे पहले ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने इजराइल के साथ सीजफायर की खबरों को खारिज किया था। उन्होंने कहा कि इजराइल के साथ अभी कोई अंतिम युद्धविराम समझौता नहीं हुआ है। अगर इजराइल, हमले रोक देता है, तो ईरान भी हमले नहीं करेगा।
ट्रम्प ने सीजफायर का दावा किया
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार तड़के 3:30 बजे ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर का दावा किया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा-
मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर अब से 6 घंटे बाद लागू होगा। पहले 12 घंटे के लिए ईरान हथियार डालेगा। फिर अगले 12 घंटे के लिए इजराइल हमला नहीं करेगा और जंग आधिकारिक रूप से खत्म हो जाएगी।
वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इजराइली सेना के प्रवक्ता ने सीजफायर को लेकर ट्रम्प के बयान पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल
Madhya Pradesh High Court का बड़ा फैसला, दूसरे राज्य के OBC सर्टिफिकेट पर नहीं मिलेगा आरक्षण