सेंसेक्स करीब 900 अंक चढ़कर 82,800 के स्तर पर

-
निफ्टी 25,250 के पार
-
बैंकिंग, ऑटो और IT शेयरों में ज्यादा खरीदारी
मुंबई। मंगलवार को सेंसेक्स करीब 900 अंक चढ़कर 82,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंक की तेजी है, ये 25,250 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स सहित 14 शेयर्स 3% तक ऊपर हैं। NTPC में मामूली गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में तेजी है। NSE के सभी सेक्टर्स ऊपर हैं। निफ्टी PSU बैंकिंग 2.03%, रियल्टी 1.40%, IT 1.14%, ऑयल एंड गैस 0.7% और मेटल-ऑटो 1.3% चढ़ें हैं।
बाजार में तेजी के 4 कारण
- ईरान-इजराइल युद्ध में सीजफायर की खबर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार तड़के 3:30 बजे ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर का दावा किया। इससे जियो पॉलिटिकल तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ गई है।
- क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट: आज क्रूड ऑयल की कीमतें 2% तक गिरकर 67.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। ब्रेंट क्रूड प्राइस 1.8% गिरकर 67.17 प्रति बैरल पर आ गया है। संघर्ष शुरू होने के बाद तेल की कीमतें 10% तक बढ़ गई थी।
- विदेशी और घरेलू निवेशकों की खरीदारी: विदेशी निवेशकों का सपोर्ट बाजार को मजबूती दे रहा है। FIIs ने सोमवार को घरेलू इक्विटी में नेट 5,591.77 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
- RBI का इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग नियमों में ढील: RBI ने बैंकों और NBFC के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए प्रोविजनिंग नियमों को आसान किया, जिससे बैंकों के पास ज्यादा फंड उपलब्ध हुआ। इस फैसले से बैंकिंग शेयर चढ़े और बाजार को सपोर्ट मिला।।
एशियाई बाजारों में 2.5% तक की तेजी, अमेरिकी भी चढ़े
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.08% ऊपर 38,769 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 2.48% चढ़कर 3,089 पर कारोबार कर रहे हैं।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.02% चढ़कर 24,168 के स्तर पर है। वहीं, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.96% ऊपर 3,414 पर कारोबार कर रहा है।
- 23 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.89% चढ़कर 42,582 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.94% ऊपर 19,631 पर और S&P 500 0.96% चढ़कर 6,025 पर बंद हुए।