• 37 हजार से ज्यादा सीटें आरक्षित

भोपाल। मध्यप्रदेश में स्पर्श पोर्टल पर पंजीकृत दिव्यांगजनों की संख्या लगभग नौ लाख हो चुकी है। लेकिन प्रदेश के 75 विभागों में 37,317 आरक्षित पदों में से 21,936 पद अब भी खाली हैं। यानी कुल आरक्षित पदों का 60 फीसदी अब तक भरे ही नहीं गए।