भोपाल में युवक पर धारदार हथियारों से हमला
-
दुकान के पास विवाद करने से रोकने पर की मारपीट, CCTV आया सामने
भोपाल। भोपाल के सुभाष नगर इलाके में बीती शाम करीब 6 बजे युवकों में विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने की जानकारी सामने आई है। धारदार हथियार लहराते युवकों के सीसीटीवी भी सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, फरियादी मदन मोहन शर्मा (66) ने थाना ऐशबाग में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी किराए पर दी गई दुकानों के पास झगड़ा हो रहा था। इस दौरान आरोपियों ने पत्थरबाजी भी की, जिससे उनकी दुकानों को नुकसान पहुंचा। झगड़े में आमिर और अमन बड़ सहित अन्य आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को गाली-गलौच कर धमकाया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आमिर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे फरियादी के बेटे और दुकान के अन्य लोगों को चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना ऐशबाग पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rajnath Singh का SCO से पाकिस्तान को सीधा संदेश—आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल
चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी