तीन साल की मासूम बच्ची के साथ मकान मालिक के बेटे सहित दो युवकों ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज
ग्वालियर। बताया जा रहा है कि युवकों ने टॉफी दिलाने के बहाने मासूम बच्ची को कार में ले गए, जहां उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद घटना के बारे में घर ना बताने की बात बच्ची से कही और मौके से लाकर घर छोड़ दिया। ग्वालियर के डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मकान मालिक के लड़के द्वारा अपने किराएदार की तीन साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके बाद तत्काल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।बता दें कि दो युवकों ने टॉफी दिलाने के बहाने मासूम बच्ची को कार में ले गए, जहां उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद घटना के बारे में घर न बताने की बात बच्ची से कही और मौके से लाकर घर छोड़ दिया। बच्ची ने आकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। पीड़ित बच्ची को लेकर माता-पिता सिटी थाना डबरा पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी डबरा जितेंद्र नागाइच, सीएसपी किरण अहिरवार और महिला थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन को बुलाया। अधिकारियों ने बच्ची और उसकी मां के बयान वीडियोग्राफी के साथ दर्ज किए। एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी