पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंदौर में कार्यक्रम निरस्त
32 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का होना था भूमिपूजन
इंदौर। कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद इंदौर में नगर निगम के होने वाले कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को होना था। दरअसल, 32 करोड़ रुपए की लागत से एमआर-10 से एमआर-12 तक गांव कुमेड़ी भंगिया को जोड़ने वाली लिंक रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 19, निवर्णा होटल के पास कुमेड़ी, राम मंदिर के पास बुधवार सुबह किया जाना था। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित प्रभारी महापौर, निगम अधिकारी आदि शामिल होने वाले थे। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। मगर, प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर ने कश्मीर में हुई आतंकवादी घटना की निंदा करते हुए रोड भूमिपूजन कार्यक्रम को निरस्त करने का निर्णय लिया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत